फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit Encounter: घेराबंदी पर आतंकियों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस ने किया ढेर; एडीजी ने बताया घटनाक्रम

Mon, 23 Dec 2024 03:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत / बरेली

सार

Pilibhit Encounter News: पूरनपुर में हुई मुठभेड़ के बाद एडीजी जोन रमित शर्मा और आईजी रेंज डॉ. राकेश सिंह पीलीभीत पहुंचे। उन्होंने प्रेसवार्ता कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। 
विज्ञापन
एडीजी रमित शर्मा ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी - फोटो : पुलिस/पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में पंजाब और उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार सुबह तीन खालिस्तानी आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया। मुठभेड़ के बाद एडीजी जोन रमित शर्मा और आईजी रेंज डॉ. राकेश सिंह पीलीभीत पहुंचे। एडीजी रमित शर्मा ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में मारे गए तीन लोगों की पहचान वीरेंद्र सिंह उर्फ रवि (23), गुरविंदर सिंह (25) और जसनप्रीत सिंह उर्फ प्रताप सिंह (18) के रूप में हुई है। तीनों से दो एके-47, पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन


वीरेंद्र सिंह, गुरविंदर सिंह और जसन प्रीत सिंह के फाइल फोटो - फोटो : यूपी पुलिस
एडीजी ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए तीनों आतंकियों के खिलाफ पंजाब में गुरदासपुर की बक्शीवाल पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमले के संबंध में एफआईआर दर्ज है। सूचना मिली थी कि ये तीनों पीलीभीत के पूरनपुर में छिपे हैं। सोमवार को सुबह चेकिंग के दौरान पुलिस ने उन्हें घेर लिया।
 

Pilibhit Encounter - फोटो : अमर उजाला
खालिस्तानी आतंकवादियों ने पुलिस टीम पर गोलियां चलाईं और पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तीनों मारे गए। मुठभेड़ में माधोटांडा थाने के सिपाही सुमित राठी और एसओजी के सिपाही मोहम्मद शाहनवाज घायल हुए हैं। इनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन

एसपी अविनाश पांडेय के साथ पुलिस टीम - फोटो : पुलिस विभाग
मुठभेड़ में शामिल रही ये टीम 
मुठभेड़ में पीलीभीत के एसपी अविनाश पांडेय, एसआई अमित प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर नरेश त्यागी (एसएसओ पूरनपुर), एसआई ललित कुमार, हेड कांस्टेबल जगवीर, इंस्पेक्टर अशोक पाल (एसएचओ माधोटांडा), सिपाही सुमित और हितेश, एसओजी प्रभारी इंस्पेक्टर केबी सिंह, सर्विलांस प्रभारी एसआई सुनील शर्मा समेत पंजाब पुलिस की टीम शामिल रही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें