अभिनेत्री जूही बब्बर बरेली के आईएमए हॉल में मंगलवार को ‘सय्यारा’ नाटक का मंचन करेंगी। यह आयोजन शाम को 6:30 बजे से शुरू होगा। अमर उजाला के मंच पर होने वाले इस कार्यक्रम की पूरी तैयारी कर ली गई है।
अमर उजाला परिवार ने रंगमंच को भी बढ़ावा देने की ओर भी कदम बढ़ाया है। इस कड़ी में मंगलवार को एक शानदार नाट्य प्रस्तुति के लिए मंच सजाया गया है। इसमें प्रख्यात रंगकर्मी जूही बब्बर सोनी का तैयार किया नाटक ‘सय्यारा’ का मंचन आईएमए हॉल में शाम 6:30 बजे से होगा। सीट की व्यवस्था पहले आओ पहले पाओ के अनुसार रहेगी।
विज्ञापन
इस नाटक का लेखन, निदेशन जूही बब्बर ने ही किया है। साथ ही इस नाटक में दर्शक उनके अभिनय से भी रुबरु होंगे। जूही प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता राजबब्बर व रंगकर्मी नादिरा बब्बर की सुपुत्री हैं। सावधान इंडिया के प्रसिद्ध एंकर अनूप सोनी की पत्नी जूही बब्बर सोनी फिल्म ‘काश आप हमारे होते’ में अभिनेत्री रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ प्रसिद्ध गायक सोनू निगम अभिनेता के तौर पर रहे।