फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: निर्माण कार्याें की गुणवत्ता से खिलवाड़ पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। निर्माण कार्याें की गुणवत्ता बिगड़ने पर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, फर्म को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। सोमवार को समीक्षा बैठक के दौरान नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने ये हिदायत दी। इंजीनियरों को निर्माण कार्यों में पीली ईंटें और घटिया सामग्री लगाने की जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने कहा कि निर्माण कार्याें की गुणवत्ता को लेकर लगातार शिकायतें आ रही हैं। अगर जांच में कहीं गड़बड़ी मिलती है तो अवर अभियंता से लेकर मुख्य अभियंता तक, सभी की जवाबदेही तय की जाएगी। पहली बार गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित फर्म पर नुकसान के मुताबिक जुर्माना लगाया जाएगा। दूसरी बार ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा। कार्य के पूरा होने की समय सीमा पर भी ध्यान देने को कहा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें