मीरगंज। अधिकारियों के आदेश पर पुलिस द्वारा डग्गामार ई-रिक्शों की धरपकड़ की कार्रवाई तीसरे दिन भी हुई। इस कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दूसरी तरफ लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। दो दिन पूर्व सड़कों पर ई रिक्शा की वजह से जाम की स्थिति थी। बुधवार को मीरगंज में साप्ताहिक बाजार लगता है। बुधवार को ई-रिक्शा नहीं चलने के कारण लोग कई किलोमीटर पैदल चलकर बाजार करने पहुंचे।
थानाध्यक्ष मीरगंज प्रयागराज सिंह ने बताया कि यह अभियान इसलिए चलाया जा रहा है कि अधिकतर ई रिक्शा बिना रजिस्ट्रेशन बच्चों को ले जा रहे हैं। इससे हादसे का खतरा है। इसलिए कड़ाई की जा रही है। संवाद