फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्राचीन देवस्थान पर अतिक्रमण शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

विज्ञापन
प्राचीन देवस्थान पर दूसरे समुदाय जानवर बांध कर रहे गंदगी।
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र के गांव हरेली में एक प्राचीन देवस्थान पर आस-पड़ोस में रहने वाले दूसरे समुदाय के लोग बकरियां आदि जानवर बांध कर कब्जा कर लिया है। यहां से हटाने पर वे झगड़े पर उतारू हो जाते हैं।
विज्ञापन

इसकी शिकायत सोमवार को कुछ हिंदू संगठनों के प्रियांश गंगवार और पप्पू शर्मा ने एक्स पर कर दी है। इसके बाद उच्चाधिकारियों ने मामले में संज्ञान लेकर फतेहगंज पूर्वी पुलिस को निर्देश दिए। पुलिस ने इस जगह को कब्जामुक्त करा दिया है।
थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जानवरों को वहां से हटवाया और उन लोगों के द्वारा खड़े वाहनों को वहां से हटवाया है। वहीं, परिसर में गड़े हुए खूंटों को भी वहां से उखड़वाया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि दूसरे समुदाय के साथ-साथ कुछ हिंदू धर्म के लोगों ने भी अवैध रूप से मंदिर परिसर की तरफ नाली निकाल ली है, जिसमें घर का गंदा पानी निकलता है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस भेजकर जानवरों को वहां बांधने से मना किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें