छिन सकती है अस्पताल की आयुष्मान पैनल से संबद्धता
सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह के मुताबिक पीड़ित परिवार की इलाज में लापरवाही की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। हालांकि, आयुष्मान कार्ड के बावजूद तीमारदार पर रुपये लेने का दबाव बनाना गलत है। इसलिए उच्चाधिकारियों को सौंपी रिपोर्ट में नियमानुसार अस्पताल प्रबंधन पर अलग से दस अथवा 20 गुना तक जुर्माना वसूलने, आयुष्मान पैनल से संबद्धता समाप्त करने की संस्तुति की गई है।
यह था मामला
भमोरा के गांव झिंझरी निवासी लक्ष्मी देवी का आरोप था कि 25 सितंबर 2025 को उनके 31 वर्षीय पति उर्वेश कुमार को सौ फुटा रोड स्थित सनराइज अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने आयुष्मान कार्ड से निशुल्क इलाज का झांसा देकर पांच लाख से ज्यादा रुपये जमा कराए। भुगतान की रसीद नहीं दी। विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं थे फिर भी भर्ती रखा, जिससे हालत बिगड़ी और पति की मौत हुई।