फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पहली पत्नी के रहते दूसरी से निकाह करने के मामले में कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। पहली पत्नी के रहते दूसरी युवती से निकाह करने आए युवक और उसके परिजनों को पुलिस रविवार की रात पकड़ कर थाने ले आई। मंगलवार को पुलिस ने मौलाना उसके पिता और बहनोई का शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शाही थाना क्षेत्र के ग्राम चकदाह भगवतीपुर निवासी हैदर हुसैन का निकाह दो फरवरी को गांव में ही रहने वाली नर्गिस के साथ हुआ था, लेकिन मौलाना और उसके परिवार वाले इस रिश्ते से खुश नहीं थे। इसी बीच युवक का कस्बे में रहने वाली एक युवती से प्रेम-प्रसंग हो गया। रविवार को वह अपने पिता बुंदन बक्श, बहनोई रफीक अहमद समेत दर्जन भर रिश्तेदारों को साथ लेकर युवती से निकाह करने के लिए कस्बे में आ गया। इसकी भनक उसकी पत्नी को लगी तो वह वहां पहुंच कर इसका विरोध करने लगी। नाराज युवक उसके पिता और बहनोई ने उससे मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को पकड़ कर थाने ले आई। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि युवती की पत्नी नर्गिस की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी मौलाना, उसके पिता और बहनोई का शांति भंग में चालान कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें