फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सरकारी जमीन पर कब्जा कराने के आरोपी एसीओ और लेखपाल गिरफ्तार, दोनों को भेजा गया जेल

Thu, 29 Feb 2024 07:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
आरोपी एसीओ और लेखपाल गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बरेली के मीरगंज क्षेत्र में पद का दुरुपयोग कर सरकारी जमीन को अनाधिकृत लोगों के नाम कराने के आरोपी सहायक चकबंदी अधिकारी (एसीओ) सुनील कुमार व लेखपाल रामवीर सिंह को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया। मुखबिर की सूचना पर दोनों को रेलवे जंक्शन से गिरफ्तार किया गया। डीएम के निर्देश पर 20 अक्तूबर 2023 को दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

विज्ञापन


मोहम्मद गंज गांव में चकबंदी कार्य चल रहा है। गांव के रविंद्र सिंह आदि ने डीएम को सौंपे शिकायतीपत्र में ग्राम समाज की जमीन सांठगांठ कर गैर कानूनी तरीके से लोगों के नाम करने का आदेश करने का आरोप लगाया था। डीएम ने जांच के लिए एडीएम सिटी की अध्यक्षता में टीम गठित की। जांच में पुष्टि हुई कि एसीओ सुनील कुमार ने गैरकानूनी तरीके से सरकारी जमीन लोगों के नाम की है।

साथ ही लेखपाल रामवीर सिंह को खाता संख्या 511 की फर्जी तरीके से नकल जारी कर अवैधानिक कार्य करने का दोषी पाया गया। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी पवन कुमार ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके बाद से पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें