फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिकुनिया हिंसा... क्रॉस केस के मामले में अब सुनवाई 5 जुलाई को

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया कांड के क्रॉस केस मामले में प्रभारी जिला जज मोहन कुमार ने डिस्चार्ज एप्लीकेशन के खिलाफ आपत्ति दाखिल करने के लिए अंतिम अवसर देते हुए अगली सुनवाई 5 जुलाई के लिए आगे बढ़ा दी है। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी शिव गोविंद राठौड़ ने स्थगन अर्जी देते हुए मंगलवार को भी समय देने की मांग की थी।
विज्ञापन

क्रास केस मामले के चारों आरोपियों की ओर से एसआईटी की चार्जशीट के खिलाफ डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र दे रखा था। अदालत में आरोपियों की ओर से दिए गए डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र के खिलाफ आपत्ति दाखिल करने के लिए पिछले कई तिथियों से अभियोजन पक्ष को आदेशित किया जा रहा है। मंगलवार को जिला जज मुकेश मिश्र की अनुपस्थित के चलते जब प्रभारी जिला जज मोहन कुमार के समक्ष अदालती कार्रवाई शुरू हुई तो सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता ने स्थगन अर्जी देते हुए डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र के खिलाफ आपत्ति दाखिल करने के लिए कुछ समय और दिए जाने की मांग की। इस पर कड़े निर्देश देते हुए एडीजे मोहन कुमार ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 5 जुलाई की तिथि मुकर्रर की है।
------------------------------
तिकुनिया कांड मामले में सुनवाई आज
संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा मामले में आज सुनवाई होगी। इसमें केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के पुत्र आशीष मिश्र मोनू सहित 14 लोग आरोपी हैं। आरोपियों की ओर से डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र दिए गए हैं, जिनके निस्तारण के लिए पत्रावली पिछले कई महीनों से लंबित चली आ रही है। इससे पूर्व तिथि पर जिला शासकीय अधिवक्ता अरविंद त्रिपाठी ने स्थगन अर्जी देते हुए डिस्चार्ज प्रार्थना पत्रों के खिलाफ अपनी आपत्ति दाखिल करने के लिए समय मांगा था। इस मामले में वीरेंद्र शुक्ला के अलावा सभी 14 आरोपी जेल के भीतर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें