आरोपी बोला- कोई दफ्तर हमारी मर्जी के बैगर नहीं चल सकता
रिषभ कहता है कि बहन तू स्पा चला या कुछ कर, लेकिन अगर प्रशासन तेरे दफ्तर आ जाए तो मूंछ मुंड़वा दूंगा। आशु मुस्कान से कहता है कि कोई दफ्तर हमारी मर्जी के बगैर चल नहीं सकता। आशु कहता है कि कृष्णा से जो कहा था, वह कल सुबह तक मेरे हाथ में आ जाए तभी दफ्तर खुलेगा। हालांकि अमर उजाला वायरल ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता।
एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि रिषभ ठाकुर व उसके साथियों की तलाश की जा रही है। गिरोह के मददगारों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।