मीरगंज के एक प्राइवेट स्कूल की कक्षा नौ की छात्र से दूसरे समुदाय का युवक छेड़खानी करता था। छात्रा के विरोध करने पर युवक ने उसके पिता को मेसेज भेजकर छात्रा को अगवा करने की धमकी दी। इसके जवाब में छात्रा के पिता ने थाने में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
मीरगंज कस्बे के कक्षा नौ की नाबालिग छात्रा से दूसरे समुदाय का युवक रास्ता रोककर छेड़खानी करता था। छात्रा ने विरोध किया तो युवक ने छात्रा के पिता को मेसेज भेजकर अगवा करने की धमकी दी। घबराए पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी फरार है।
थाना मीरगंज के एक मुहल्ले की 15 वर्षीय छात्रा कस्बे के एक प्राइवेट कालेज मे कक्षा नौ की छात्रा है। कस्बे का ही तालिब छात्रा को आए दिन स्कूल के रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करता था। छात्रा बदनामी के डर से चुप रही तो आरोपी का हौसला और बढ़ गया। जब छात्रा ने विरोध किया तो उसे जबरन घर से उठा ले जाने का मोबाइल पर मेसेज भेज दिया। इससे छात्रा का परिवार डर गया तथा छात्रा को स्कूल जाने से रोक लिया। छात्रा के पिता बेटी को लेकर थाने ले गए और तालिब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
चौबीस घंटे में ही पुलिस ने अपहृत छात्रा व आरोपी को तलाशा
देवरनिया में एक माह पूर्व अपहृत हुई छात्रा को पुलिस ने सांसद के एडीजी को पत्र लिखने के चौबीस घंटे के भीतर तलाश कर लिया है। थाने के एक गांव की रहने वाली एक नाबालिग छात्रा बहेड़ी के एक इंटर कॉलेज मे कक्षा आठ मे पढ़ती है। 25 अगस्त को कॉलेज जाने के बाद उसका अपहरण हो गया था। छात्रा के पिता ने गांव के ही राकेश कुमार पर अपनी लड़की को अगवा करने की रिपोर्ट कराई थी। बुधवार को सांसद वरुण गांधी ने इस बाबत एडीजी जोन बरेली को पत्र लिखा, इसके बाद पुलिस ने छात्रा को तलाश कर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।