फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BAREILLY: होटल में शाकाहारी डॉक्टरों को बिना अनुमति नॉनवेज सूप परोसने पर हंगामा, वीडियो वायरल

Fri, 23 Sep 2022 04:13 PM IST
वेद प्रकाश गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो

सार

बरेली जंक्शन रोड स्थित एक होटल में बुधवार को सीएमई की पार्टी में नॉनवेज सूप परोसने पर जमकर हंगामा हुआ। पार्टी आयोजक ने घटनाक्रम का वीडियो वायरल कर दिया। आरोप था कि होटल की ओर से जानबूझकर वेजिटेरियन को भी नॉन वेज सूप दिया गया। होटल संचालक ने पार्टी में नॉनवेज मेन्यू ऑर्डर करने के तर्क पर आरोपों को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में आरोप लगाते डॉ मयंक रस्तोगी - फोटो : viral video
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन

बरेली जंक्शन रोड स्थित एक होटल में बुधवार देर रात आयोजित सीएमई पार्टी में नॉनवेज सूप परोसने पर जमकर हंगामा हुआ। पार्टी आयोजक ने घटनाक्रम का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। आरोप था कि होटल की ओर से यह जानबूझकर किया गया। वेजिटेरियन को भी नॉन वेज सूप दिया गया। इधर, होटल संचालक ने आरोपों को खारिज कर दिया है। कहा, पार्टी में नॉनवेज मेन्यू मांगा था, इसलिए सूप नॉनवेज था।
सिविल लाइंस जंक्शन रोड स्थित स्वर्ण टॉवर होटल में बरेली यूरोलॉजी एसोसिएशन की ओर से बुधवार देर शाम पार्टी आयोजित की गई थी। डॉ. मयंक रस्तोगी ने इस घटनाक्रम का जो वीडियो बनाया है, उसके मुताबिक आयोजन के दौरान सभी टेबल पर सूप रखा गया। सूप वेज है या नॉनवेज इसकी कोई स्लिप नहीं लगी थी और न ही होटल स्टाफ की ओर से इस तरह की जानकारी दी गई। नॉनवेज के साथ ही जो वेजिटेरियन थे, उन्हें भी वेज बताकर सूप परोसा गया और लोगों ने उसे पी भी लिया। बाद में पता चला कि सूप नॉनवेज है। पास ही में खड़े बैंक्वेट कैप्टन मोहम्मद आजम को इस पूरे घटनाक्रम का जिम्मेदार बताया।
विज्ञापन

सुबह घटनाक्रम का वीडियो डॉक्टरों के ग्रुप समेत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। होटल स्वर्ण टॉवर के खिलाफ टिप्पणियां होने लगीं। होटेलियर वेलफेयर एसोसिएशन के ग्रुप पर वीडियो पहुंचने के बाद ग्रुप के सदस्यों ने इसे अनजाने में हुई घटना बताया। साथ ही, मिक्स पार्टी यानी वेज और नॉनवेज को एक साथ परोसने पर ऐसी घटना होने की संभावना जताई। लोगों से मामले को जबरन तूल न देने का सुझाव दिया।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में कही र्गइं बातें तथ्यों से परे’
होटल संचालक राजेशखर ने बृहस्पतिवार देर शाम घटना के संबंध में विज्ञप्ति जारी की गई। इसके मुताबिक एक कंपनी द्वारा नॉनवेज कॉकटेल पार्टी आयोजित की थी। सभी अतिथियों ने एक साथ एक स्थान पर वेज और नॉनवेज स्नैक्स खाए। टेबल पर पहुंचकर स्टाफ ने ऑर्डर लिया और फिर सूप परोसा। स्टाफ पार्टी में शामिल लोगों को वेज और नॉनवेज के बारे में बता रहा था। वीडियो फुटेज इसका साक्ष्य है। आरोप भ्रामक और तथ्यों से परे हैं। बावजूद इसके तत्काल लिखित खेद जताया गया था। पार्टी की बुकिंग नॉनवेज मेन्यू की थी। ई-मेल साक्ष्य है। उनका कहना है कि जबरन किसी मकसद से होटल को निशाने पर लिया जा रहा है। लोगों से अपील की है कि किसी भी चीज को सोशल मीडिया पर वायरल करने से पहले क्षति के बारे में सोचें। स्वर्ण टॉवर सदैव शहर की प्रगति का हिस्सा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें