रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था। बृहस्पतिवार को शाम के समय पुलिस ने घर पर दबिश दी, मगर वह नहीं मिला। शुक्रवार सुबह लोग मजार की तरफ घूमने गए तो उन्होंने शेर मोहम्मद का शव शहतूत के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। तुरंत ही उन्होंने परिजनों को बताया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाने पहुंचे परिजनों ने बताया कि शेर मोहम्मद की हत्या की गई है। आत्महत्या दिखाने के लिए शव को उन्हीं के गमछे से फंदा बनाकर पेड़ से लटका दिया गया। मामले में इंस्पेक्टर दयाशंकर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। आशंका है कि उसने आत्महत्या की है। फिलहाल जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगें उनके आधार पर कार्रवाई होगी।