फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बोगस फर्मों को आगे कर करोड़ों के टेंडर हथियाने का आरोप, मामला रफा-दफा करने की तैयारी में अधिकारी

Mon, 29 Sep 2025 02:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दो ठेकेदार भाइयों पर बोगस फर्मों को आगे कर विद्युत निगम के करोड़ों के टेंडर हथियाने के आरोप लगे हैं। शिकायतकर्ता मीरगंज के सुरेश पाल सिंह ने हिना इलेक्ट्रिकल व भारत ट्रेडिंग कॉरपोरेशन पर आरोप लगाया है कि दोनों फर्म सगे भाइयों नाजिम और दानिश की हैं। दोनों भाइयों ने बोगस फर्मों से टेंडर डलवाकर एस्टीमेट से अधिक की बोली लगवाई। खुद एस्टीमेट के आसपास टेंडर भरकर काम हथिया लिए। एक ही पैटर्न पर कई टेंडर होने से भ्रष्टाचार की आशंका को बल मिल रहा है। ये सभी टेंडर वित्त वर्ष 2025-26 के हैं।
विज्ञापन

विद्युत निगम के मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने अधीक्षण अभियंता ग्रामीण ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर तीन दिन में जांच रिपोर्ट तलब की थी जो बीत चुके हैं। इसके बावजूद अधिकारी खाली हाथ हैं। सूत्रों के मुताबिक आरोपी ठेकेदार पूर्व में भी विवादों से घिरा था। तब एक्सईएन तक के तबादले हुए, लेकिन उसे बचा लिया गया था। अब अफसर दोबारा मामले को रफादफा करने की तैयारी में हैं।
इस तरह किया खेल
- विद्युत निगम के चौथे टेंडर की एस्टीमेट वैल्यू 42 लाख रुपये रखी गई। 41.97 लाख रुपये का टेंडर हिना इलेक्ट्रिकल फर्म ने डाला। शुभम ट्रेडर्स ने एस्टीमेट वैल्यू से अधिक 45.37 और नेशनल कांट्रैक्टर एंड जनरल ऑर्डर सप्लायर ने 48.62 लाख का टेंडर डाला। ऐसे में हिना इलेक्ट्रिकल को टेंडर मिला।
विज्ञापन


- विद्युत निगम के छठवें टेंडर एस्टीमेट वैल्यू 1.60 करोड़ रुपये रखी गई। 1.56 करोड़ का टेंडर हिना इलेक्ट्रिकल ने डाला। शुभम ट्रेडर्स ने 1.62 करोड़ और नेशनल कांट्रैक्टर एंड जनरल ऑर्डर सप्लायर ने 1.68 करोड़ का टेंडर डाला। यह टेंडर भी हिना इलेक्ट्रिकल को मिला।

- विद्युत निगम के सातवें टेंडर की एस्टीमेट वैल्यू 1.50 करोड़ रुपये रखी गई। 1.35 करोड़ का टेंडर हिना इलेक्ट्रिकल ने डाला। शुभम ट्रेडर्स ने 1.51 करोड़ और नेशनल कांट्रैक्टर एंड जनरल ऑर्डर सप्लायर ने एस्टीमेट वैल्यू से सिर्फ 424 रुपये अधिक का टेंडर डाला। ऐसे में यह टेंडर भी हिना इलेक्ट्रिकल को मिला।

- विद्युत निगम के नौवें टेंडर की एस्टीमेट वैल्यू 65 लाख रुपये रखी गई। 58.50 लाख का टेंडर हिना इलेक्ट्रिकल ने डाला। शुभम ट्रेडर्स ने 93.94 लाख और नेशनल कांट्रैक्टर एंड जनरल ऑर्डर सप्लायर ने 74.44 लाख का टेंडर डाला। भारत ट्रेडिंग कॉरपोरेशन ने 57.98 लाख का टेंडर डाला। यह टेंडर भारत ट्रेडिंग कॉरपोरेशन को मिला।

वर्जन

भारत ट्रेडिंग फर्म मेरे भाई की नहीं है। टेंडर पूलिंग के आरोप भी निराधार हैं। ठेकेदारी में कई बार प्रतिद्वंद्वी बेवजह आरोप लगाते हैं। जांच में सच सामने आ जाएगा। - नाजिम, ठेकेदार
अधीक्षण अभियंता को जांच सौंपी है। उन्होंने शिकायतकर्ता को पत्र लिखकर साक्ष्य उपलब्ध कराने के लिए कहा है। अगर आरोप सही पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी। - ज्ञान प्रकाश, मुख्य अभियंता, विद्युत निगम
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें