फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जमीन का सौदा कर एक करोड़ से अधिक रुपये हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। अपर मुख्य सचिव (गृह) के निर्देश पर पुलिस ने रविवार देर रात जमीन का सौदा कर एक करोड़ से अधिक की रकम हड़पने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला माली निवासी संजीव कुमार ने गांव ट्यूलिया के शेर सिंह कार्की के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। संजीव ने आरोप लगाया कि शेर सिंह ने उनसे दो जमीन सौदों में रकम हड़पी। पहला सौदा 1 करोड़ 6 लाख 70 हजार रुपये में 5 फरवरी 2025 को तय हुआ था। पूरी रकम देने के बावजूद आरोपी ने बैनामा नहीं कराया। दूसरे सौदे में 80 लाख रुपये में से 24 लाख रुपये लेकर भी बैनामा नहीं किया किया गया। जमीन के बैनामे के लिए कहने पर आरोपी ने 30 अगस्त को धमकी दी। स्थानीय पुलिस से कार्रवाई न होने पर संजीव ने अपर मुख्य सचिव (गृह) से शिकायत की। सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि मामले में विवेचना की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें