थाने से छूटते ही आरोपियों ने की मारपीट, दुष्कर्म की कोशिश की, एसएसपी को दिया शिकायतीपत्र
शाही। घर में चोरी करके आग लगाने के आरोपी को पुलिस ने थाने से बिना कार्रवाई के समझौता कराते हुए छोड़ दिया। गांव पहुंचते ही आरोपी ने दबंगई दिखाते हुए घर में घुसकर ग्रामीण को पीटा और उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता ने एसएसपी के सामने पेश होकर दबंग आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए शिकायतीपत्र सौंपा है।
थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली पीड़िता ने कहा है कि इसी माह की 13 अगस्त को आधी रात में घर में कुछ लोग घुस आए। घर से जेवर सहित कई सामान चोरी करके ले गए। खटपट की आवाज सुनकर जब वह पति संग नीचे पहुंचे तो चोर घर में आग लगाकर भाग गए। थाना शाही में गांव के ही दो नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ शिकायतीपत्र दिया। उसके बाद आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की और दुष्कर्म की कोशिश की। इस संबंध में थाना अध्यक्ष अमित कुमार बालियान का कहना है कि महिला की शिकायत पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। संवाद