फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खाद अधिक मूल्य पर बेचने का आरोप, किसानों ने किया विरोध-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। डीएपी व एनपीके खाद कालाबाजारी करते हुए किसानों को अधिक दामों पर बेचा जा रहा है। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने इसके विरोध में तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के बाद उन्होंने एसडीएम गुलाब चंद्रा अग्रहरि को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन के पदाधिकारी शुक्रवार को तहसील परिसर में पहुंचे। मासिक बैठक के दौरान उन्होंने घंटों धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि सरकारी गोदाम से लेकर निजी केंद्रों में एनपीके व डीएपी के निर्धारित रेट से अधिक रेट वसूले जा रहे हैं। खाद पर कालाबाजारी हो रही है, जिससे किसान त्रस्त हैं। ज्ञापन देने वालों में किसान यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष उपदेश सिंह, तहसील अध्यक्ष देवेंद्र पाल सिंह, मंडल महासचिव रामरहीस यादव, हरपाल सिंह यादव आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें