फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पंचायत ने सुनाया अजब फैसला, शोहदे को चप्पल से पिटवाकर मामला किया रफा-दफा

Tue, 24 Sep 2024 10:14 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली के नवाबगंज में युवती के फोटो वायरल करने के आरोपी को चप्पल मारने की सजा दी गई। पंचायत ने पीड़ित युवती की मां से आरोपी को चप्पल से पिटवाया। इसके बाद मामले को रफा-दफा कर दिया। 
विज्ञापन
वायरल वीडियो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में चोरी हुए मोबाइल फोन से युवती के फोटो मिलने के बाद उन्हें एडिट कर वायरल करने के आरोपी युवक को पंचायत ने पांच बार चप्पल मारने की सजा दी। युवती की मां ने जब चप्पल मारीं तो आरोपी से यह भी कहलवाया गया कि वह दोबारा छेड़खानी नहीं करेगा। आरोप है कि मामले में थाने में तहरीर भी दी गई थी। हालांकि, पुलिस इससे इन्कार कर रही है।

विज्ञापन


नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव का मजदूर नोएडा की फैक्टरी में काम करता है। उसकी ही कंपनी में काम करने वाले एक युवक ने उसकी बेटी का मोबाइल फोन चोरी कर लिया था। फीड नंबरों का दुरुपयोग कर कुछ दिनों बाद युवक ने युवती के गांव निवासी एक युवक को कॉल करके उसके बारे में जानकारी ली। साथ ही उसे युवती के फोटो भी भेज दिए। 

विज्ञापन

ब्लैकमेल करने की कोशिश की थी 
आरोपी ने उन्हीं फोटो को एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। विरोध करने पर उसने ब्लैकमेल करने की कोशिश की। बेटी ने इसकी जानकारी दी तो पिता ने गांव आकर नवाबगंज थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि जब वह अपनी बेटी का रिश्ता तय करते हैं तो गांव का यह युवक वहां एडिट फोटो भेजकर तुड़वा देता है। पुलिस की कार्रवाई से पहले सोमवार को गांव के पंचों ने ही पंचायत कर मामला रफादफा कर दिया। 

एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि ऐसे किसी घटनाक्रम की जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें