फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एलएलबी की परीक्षा में नकल कराने का आरोप, शिक्षक को ड्यूटी से हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में बृहस्पतिवार को एलएलबी चौथे सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान नकल कराने के आरोप में एक शिक्षक को आगामी परीक्षाओं में कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी से हटा दिया गया। शिक्षक का कॉलेज परिसर में प्रवेश रोकने के साथ ही पिछली ड्यूटी के भुगतान पर भी रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को परीक्षा छूटने के बाद कई छात्राएं प्राचार्य प्रो. ओपी राय से मिलने पहुंचीं। कहा कि कक्ष संख्या - 30 में उनकी परीक्षा थी। ड्यूटी पर तैनात कक्ष निरीक्षक ने कुछ छात्रों को पेपर हल करने में मदद की। उन्होंने नकल की पर्चियां दिए जाने का भी आरोप लगाया।
शिकायत पर प्राचार्य ने तुरंत चीफ प्रॉक्टर डॉ. आलोक खरे को जांच के आदेश दिए। डॉ. खरे अपनी टीम के साथ कक्ष नंबर 30 पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों कक्ष निरीक्षक जा चुके थे। उन्हें वापस बुलाया गया और सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। फुटेज में दिख रहा था कि उक्त शिक्षक कक्ष के पीछे बैठकर छात्रों से बात कर रहा था और वहीं से कॉपियां भी जमा कर रहा था।
विज्ञापन

पूछताछ में शिक्षक ने गर्मी का हवाला देते हुए गेट के पास पीछे बैठने की बात कही, जबकि दूसरी शिक्षिका ने नकल कराने के आरोपों का खंडन किया। शिक्षक का करीब 20 मिनट तक छात्रों के बीच बैठकर बात करना कर्मचारी नियमावली के विरुद्ध पाया गया।
चीफ प्रॉक्टर डॉ. आलोक खरे ने बताया कि आरोपी कक्ष निरीक्षक विनीत गोयल ओटीएस योजना के तहत कॉलेज में ड्यूटी करने वाले एक बाहरी शिक्षक हैं।
उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में नकल की सीधी पुष्टि नहीं हुई, लेकिन शिक्षक की भूमिका संदेहास्पद पाए जाने के बाद उन पर कार्रवाई की गई है। महिला कक्ष निरीक्षक को भी चेतावनी जारी की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें