फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अर्जुन हत्याकांड में आरोपी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव गोकिलपुर में भाई को बचाने के दौरान गले पर लग गया था चाकू
विज्ञापन

शीशगढ़। थाना क्षेत्र के गांव गोकिलपुर में 16 वर्षीय किशोर अर्जुन की चाकू से गला काटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक 23 वर्षीय विशाल उर्फ नितिन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मामले में युवक के भाई सुरेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी विशाल उर्फ नितिन और उसके चाचा शेरा के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। अब पुलिस मामले में दूसरे नामजद आरोपी शेरा की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


तहरीर के अनुसार, सोमवार रात नौ बजे गांव के चौराहे पर शराब पार्टी के बाद विशाल उर्फ नितिन और उसके चाचा शेरा खड़े थे। इसी दौरान गांव निवासी हरदेव और उसका भाई अर्जुन वहां पहुंच गए। रंजिश में विशाल ने हरदेव पर चाकू से हमला कर दिया। हरदेव को बचाने के लिए अर्जुन आगे आया तो आरोपी ने उसकी गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। इससे अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने आरोपी को चाकू समेत पकड़ लिया। वह दिल्ली में वेल्डिंग का काम करता है। करीब दो महीने पहले गांव आया था। पूछताछ में उसने बताया कि हरदेव से उसकी दोस्ती हो गई थी, लेकिन बाद में रंजिश हो गई। पुलिस ने अर्जुन के शव का गम के माहौल के बीच अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी विशाल को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें