मीरगंज । क्षेत्र के धंतिया गांव में हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसे ग्रामीण सोमपाल की उपचार के दौरान मौत हो गई। दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में करीब 10 दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद ग्रामीण सोमपाल ने सोमवार रात दम तोड़ दिया।
ग्रामीणों के अनुसार, धंतिया गांव निवासी ग्रामीण सोमपाल गत दिनों अपने घर की छत पर नहाने गए थे। इसी दौरान वह छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए। ग्रामीण की पत्नी ने गत दिवस जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर मामले में बिजली निगम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।