उत्तराखंड में गिरफ्तार हो चुकी है कैंट का सिपाही
पिछले साल सितंबर में कैंट थाने के सिपाही रविंद्र कुमार को उत्तराखंड के लालकुआं में एसओजी ने एक किलो स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। उसके साथ बीडीएस छात्र शाही थाना क्षेत्र के गांव दुनका आनंदपुर निवासी मोरपाल और बरेली के आजाद नगर निवासी एमबीए छात्र अर्जुन भी शामिल थे। उन दोनों को भी गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में पता चला कि तीनों बरेली से स्मैक खरीदकर उत्तराखंड में बेचते थे।