फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: युवती को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। युवती को जहर की शीशी देकर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोपी को प्रेमनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। युवती को लात मारते हुए सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

फतेहगंज पश्चिमी निवासी महिला ने 24 फरवरी को प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी पुत्री प्रेमनगर क्षेत्र स्थित रामजानकी मंदिर के पास शोरूम में नौकरी करती थी।
बारादरी थाना क्षेत्र स्थित मौर्य मंदिर के पास रहने वाला अतुल उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता था। आरोपी के परिजनों ने उसकी शादी दूसरी जगह कर दी। शादी के बाद भी आरोपी उनकी बेटी को परेशान करता रहा। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन

मां के मुताबिक, आरोपी ने उनकी बेटी को उसके शोरूम पर ही जहर की शीशी लाकर दी थी। जहर खाने के बाद जब युवती गिर गई तो आरोपी उसके शरीर पर लात मारकर चला गया था। प्रेमनगर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। सोमवार को अतुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें