फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चार दिन... 150 लोगों से पूछताछ, रसगुल्ले का लालच देकर बच्ची से दरिंदगी करने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 28 Apr 2025 05:00 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

Bareilly News: शादी समारोह में आई आठ साल की बच्ची से 47 साल के व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। आरोपी रसगुल्ला खिलाने का लालच लेकर मासूम को ले गया था। शादी के पंडाल के पीछे उससे दरिंदगी की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी देतीं एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में बिशारतगंज थाना पुलिस ने शादी में आई बदायूं निवासी आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसने रसगुल्ला खिलाने का लालच देकर मासूम से दरिंदगी की थी। 

विज्ञापन


24 अप्रैल की रात क्षेत्र के एक गांव में आई बरात के पंडाल से आठ साल की बच्ची को खेत में ले जाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया था। सोमवार को पुलिस ने आरोपी नंदकिशोर (47) को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने बरात में आए हलवाइयों, बैंड वालों, फोटोग्राफर, वीडियोग्राफर समेत करीब 150 लोगों से पूछताछ की। वीडियो फुटेज आदि सबूतों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें- UP News: पति ने नहीं दिया समय तो पत्नी दोस्त से करने लगी बात, सालभर भी नहीं टिक सका सात फेरों का साथ
विज्ञापन


पता लगा कि रसगुल्ले के काउंटर पर खड़े नंदकिशोर ने बच्ची को बहाने से बुलाया और पंडाल के पीछे खेत में ले गया। खेत से भी पुलिस को दो रसगुल्ले मिले थे। पूछताछ करने पर नंदकिशोर ने भी जुर्म कबूल किया है। उसने बताया कि उसकी पत्नी की मौत 12 वर्ष पहले हो चुकी है। उस दिन बरात आने पर बच्ची उसे पंडाल में अकेली दिखी तो उसने ये घटना कर डाली।

Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस के खुलासे से संतुष्ट नहीं परिजन 
आरोपी के परिवार व गांव के कई लोग उसे निर्दोष बता रहे हैं। गांव के 50 लोग शहर में भाजपा ब्रज प्रांत के अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य से मिले और आरोप लगाया कि नंदकिशोर को गलत फंसाया गया है। दावा किया गया कि पीड़ित बच्ची के परिजन भी खुलासे से संतुष्ट नहीं हैं। शाक्य ने इस मामले में अधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया।

एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि नंदकिशोर की गिरफ्तारी तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर की गई है। गांव में उसकी छवि ठीक नहीं है। पत्नी की मौत के बाद एक अन्य महिला से उसकी शादी कराने की बात सामने आई है जो नंदकिशोर की हरकतों से परेशान होकर घर छोड़ गई थी। उसके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें