फरीदपुर। लेबर विभाग व एंटी ह्यूमन ट्रैफिक यूनिट ने बुधवार दोपहर फरीदपुर में दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान बच्चों से काम करा रहे एक दुकानदार को नोटिस दिया गया। लेबर विभाग की इस कार्रवाई से दुकानदारों में खलबली मची रही।
कस्बे के स्टेशन रोड पर स्थित सरताज की वेल्डिंग की दुकान पर बरेली लेबर विभाग व एंटी ह्यूमन ट्रैफिक यूनिट की टीम पहुंची। वेल्डिंग की दुकान पर बच्चों से काम कराया जा रहा था। टीम ने पूछताछ की, जिसमें पुष्टि हुई। इस दौरान दुकान का मालिक भाग गया। टीम ने दुकानदार पर कार्रवाई करते हुए नोटिस दुकान के अन्य स्टाफ को दे दिया। वहीं, टीम ने अन्य दुकानों पर भी छापेमारी की। इससे अन्य दुकानदारों में खलबली मची रही। उन्होंने काम करने वाले बच्चों को हटा दिया।
इस मौके पर लेबर अफसर पवन चौधरी, राकेश कुमार, एंटी ह्यूमन ट्रैफिक यूनिट के एसआई योगेश्वर प्रसाद शर्मा, मनोज कुमार, कांस्टेबल विनोद कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद