फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बिजली से चला रहे थे एसी, एफआईआर

विज्ञापन
बिजली चोरी के आरोपियों पर कार्रवाई करती पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

सुबह चले अभियान में 11 जगह पकड़ी गई बिजली चोरी

बरेली। बिजली चोरी रोकने के लिए जगतपुर क्षेत्र में रविवार सुबह चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 11 जगह चोरी की बिजली इस्तेमाल होती पाई गई। चोरी पकड़े जाने पर सभी उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

हरूनगला क्षेत्र के उपखंड अधिकारी आरयू वर्मा ने बताया लंबे समय से जगतपुर क्षेत्र में चोरी की बिजली इस्तेमाल होने की सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर रविवार सुबह पांच बजे इन इलाकों में छापेमारी कराई गई। छापेमारी के दौरान कुल 11 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। इनमें से दो घरों में चोरी की बिजली से एसी का इस्तेमाल भी किया जा रहा था। एक किलोवाट के कनेक्शन पर पांच किलोवाट से ज्यादा का लोड था। ज्यादातर घरों में मीटर बाईपास कर बिजली जलाई जा रही थी। दो घरों में कटिया डालकर भी बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा था। चोरी पकड़े जाने पर सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया क्षेत्र में अब प्रतिदिन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें