फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: छात्रावास का कमरा सील करने के विरोध में एबीवीपी कार्यकर्ता का हंगामा

Sun, 27 Oct 2024 04:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पीजी छात्रावास के वार्डन का घेराव करते हुए परास्नातक के विद्यार्थी का कमरा सील करने का विरोध किया। साथ ही आंदोलन करने की चेतावनी दी। विवि के इकाई मंत्री दीपांशु चौधरी के नेतृत्व में घेराव किया गया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कहा कि विवि तानाशाही दिखाते हुए दूसरी बार पीजी करने वालों को छात्रावास देने से मना कर रहा है, जबकि इस तरह का कोई नियम नहीं है। छात्रावास से एमए प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थी आदित्य प्रताप सिंह का कमरा सील कर दिया गया। आरोप है कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने ताला को तोड़ दिया, जबकि वार्डन की देखरेख में कमरा खोला जाता है। वार्डन ने उनसे कहा कि ताला गलती से टूट गया। महानगर मंत्री आनंद कठेरिया ने विवि में बड़ी संख्या में कमरे खाली हैं, लेकिन अलॉटमेंट नहीं किया जा रहा है। ताला तोड़ने वाले कर्मचारी पर कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान विभाग संगठन मंत्री अवनी यादव, विभाग सह संयोजक श्रेयांश वाजपेयी, माधव माहेश्वरी, हर्षित चौधरी, गौरव पंत, आकाशदीप सिंह, गौरव गंगवार, लकी उपस्थित रहे।

वर्जन....
जिस विद्यार्थी ने दोबारा परास्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया है। नियमानुसार दोबारा छात्रावास में कमरा नहीं दिया जा सकता है। छात्र को कमरा खाली करने के लिए नोटिस दिया था। नहीं करने पर उनके सामान समेत कमरे में ताला लगा दिया। बाद में कुछ छात्रों को कमरा दिया गया तो पूर्व के छात्रों का सामान कस्टडी में ले लिया। - प्रो. यतेंद्र कुमार, वार्डन पीजी छात्रावास, रुहेलखंड विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें