अनुचित शुल्क और तकनीकी बाधाएं
ग्रेजुएशन स्तर पर एक सेमेस्टर की परीक्षा फीस 1500 रुपये है, जबकि दो-तीन विषयों में बैक पर 3000 रुपये तक शुल्क अनुचित है। परीक्षा फॉर्म भरते समय छात्रों को सर्वर धीमा चलना, फॉर्म स्वतः लॉक होना और वोकेशनल विषयों का स्वतः बदल जाना जैसी तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इससे विद्यार्थियों को कॉलेज एवं विश्वविद्यालय के बीच बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं। जो छात्र ऐसा नहीं कर पाते, उन्हें गलत विषयों के साथ परीक्षा देनी पड़ती है और बाद में बैक का खामियाजा भुगतना पड़ता है।