फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी का विवि में शक्ति प्रदर्शन, तोड़फोड़

Fri, 30 Sep 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
व‌िव‌ि में तोड़फोड़ करता स्टूडेंट
विज्ञापन
अखिल विद्यार्थी परिषद ने हर साल की तरह इस बार भी छात्रों की समस्याओं को लेकर गुरुवार को रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में हल्ला बोला। सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक भवन घेर लिया। प्रशासनिक भवन के चैनल गेट के बाहर विवि प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी और तोड़फोड़ की। प्रशासनिक भवन के बाहर रखे कई गमले और कुर्सी तोड़ दीं। मुख्य गेट के पास सुरक्षकर्मियों से नोकझोंक व धक्का मुक्की भी हो गई। हालांकि सुरक्षा के मद्दे नजर विवि प्रशासन ने पुलिस फोर्स भी बुला रखा थी नोकझोंक ज्यादा नहीं बढ़ी। छात्रों का उग्र प्रदर्शन देख विवि प्रशासन ने अंदर तक के गेट बंद करा लिए। करीब एक घंटे बाद पदाधिकारियों का एक दल विवि प्रशासन ने वार्ता के लिए बुलाया। एबीवीपी के प्रांतीय संगठन मंत्री दीपक ऋषि, सह संगठन मंत्री महेश राठौर, सहदेव सागर, वैभव महाजन, अवनीश चौबे, सौरभ सोमवंशी, सचिन चौधरी, सरनाम सिंह, विवेक दुबे, दिनेश शर्मा, राहुल गंगवार समेत करीब 35 छात्रों का एक दल कुलपति प्रोफेसर मुशाहिद हुसैन व अन्य अधिकारियों से मिला और मांगे रखी। विवि प्रशासन की ओर से प्रति कुलपति प्रोफेसर वीपी सिंह, कुलसचिव साहिब लाल मौर्या, चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर बीआर कुकरेती आदि लोग मौजूद रहे। अधिकतर मांगों पर विवि प्रशासन ने सहमति जताई। 
विज्ञापन

पशुपति नाथ मंदिर से विवि तक निकाली रैली
प्रदर्शन में बरेली समेत बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, सम्भल, अमरोहा समेत विवि परिक्षेत्र में आने वाले सभी जिलों से छात्र जुटे। दोपहर करीब सवा बारह बजे पशुपति नाथ मंदिर से रैली के रूप में कार्यकर्ता विवि को निकले और करीब एक बजे विवि पहुंचे। मुख्य गेट से ही नारेबाजी करते हुए प्रशासनिक भवन पहुंचे।
विज्ञापन

यह थीं प्रमुख मांगे 
-पांच टॉपरों की उत्तर पुस्तिकाएं छात्रों को दिखाने के लिए विवि की लाइब्रेरी में रखी जाएं। साथ ही वेबसाइट पर डाली जाएं।
 -स्नातक में अंतिम वर्ष तक पढ़ाए जाएंगे सभी विषय
-प्रैक्टिल में नंबरों की जगह ग्रेडिंग सिस्टम किया जाए लागू 
-अग्रसारण शुल्क महाविद्यालयों से लिया जाए 
-इप्रूंवमेंट से वंचित छात्रों को मुख्य परीक्षा के साथ मौका दिया जाए 
-सभी कॉलेजों को एलएलएम, हिंदी विभाग, बीएससी एग्रीकल्चर, एएम एजुकेशन की मान्यता दी जाए
-एकल विषयों से समय की बाध्यता खत्म हो
-आरडी और पीडी के नाम पर रिजल्ट न रोके जाएं 
-विवि परिसर में जल्द छात्रसंघ चुनाव घोषित हो। 
-विवि का क्षेत्रीय कार्यालय मुरादाबाद में खोला जाए
-बरेली कॉलेज में एलएलएल की मान्यता दी जाए
-रिसर्च की रिक्त सीटों पर जल्द प्रवेश परीक्षा हो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें