आबिद का इस्तीफा नामंजूर
तय कार्यक्रम के मुताबिक ही शुक्रवार को आबिद रजा लखनऊ गए थे। मुलाकात के बाद सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने मीडिया को बताया कि आबिद रजा ने बीते दिनों राष्ट्रीय सचिव पद से इस्तीफा दिया था, जो अब नामंजूर किया गया है। साथ ही आबिद रजा से पार्टी ने पूरे प्रदेश में सपा के उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार करने का आग्रह किया है।
दूसरी ओर मुलाकात के बाद जब देर रात आबिद रजा से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि शिवपाल सिंह यादव की मौजूदगी में आधा घंटे की मुलाकात पार्टी कार्यालय पर हुई है। उनके मुद्दों पर सपा मुखिया ने सकारात्मक संकेत दिए हैं। क्या बातचीत हुई? कब से चुनाव प्रचार करेंगे? इस पर वह अपनी रणनीति शुक्रवार को उजागर करेंगे।