नवाबगंज। शादी का झांसा देकर युवक ने युवती का यौन उत्पीड़न किया। जब युवती ने शादी के लिए दबाव डाला तो आरोपी अपनी बात से मुकर गया। इससे परेशान युवती ने मंगलवार को थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका रामपुर के थाना खुजरिया के गांव निवासी युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा है। युवक शादी का झांसा देकर कई दिनों से यौन उत्पीड़न कर रहा है। वह जब भी शादी को लेकर दबाव बनाती तो युवक टाल देता। इसी बीच युवक ने दूसरी जगह रिश्ता तय कर लिया। जानकारी मिलते ही युवती ने युवक से शादी का दबाव डाला तो उसने उसका मोबाइल नंबर ब्लैक लिस्ट में डालकर शादी करने से मना कर दिया। कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि युवती ने तहरीर दी है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद