फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बिजली निगम की लापरवाही से युवक झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। बिजली निगम की लापरवाही ने एक युवक की जान खतरे में डाल दी। मंगलवार शाम मीरगंज क्षेत्र के 33 हजार केवीए की लाइन पर मरम्मत के नाम पर प्राइवेट व्यक्ति को खंभे पर चढ़ा दिया गया। लाइन में बिजली की सप्लाई चालू थी, जिससे युवक गंभीर झुलस गया।
विज्ञापन


मीरगंज बिजली निगम के लाइनमैन ने चनेटा निवासी 22 वर्षीय मुकेश को खंभे पर चढ़ा दिया। करंट की चपेट में आने से मुकेश झुलस गया। आनन-फानन में ग्रामीण और परिजन उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत नाजुक होने के कारण उसे बरेली रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि मुकेश की शादी महज तीन माह पहले हुई थी। वह हाल ही में हरिद्वार से कांवड़ यात्रा कर लौटा था। ग्रामीणों ने बिजली निगम के लाइनमैन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें