फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किशोरी को ले जा रहे दूसरे समुदाय के युवक को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। शादी का झांसा देकर किशोरी को ले जा रहे दूसरे समुदाय के युवक को किशोरी के भाई ने राहगीरों की मदद से पकड़ लिया। विरोध करने पर दोनों में जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों और किशोरी को थाने ले गई। पुलिस ने किशोरी को परिजनों के सुपुर्द करने के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र नवाबगंज के एक गांव की एक किशोरी का उसके ही पड़ोसी गांव के दूसरे समुदाय के युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। दूसरे समुदाय के युवक ने किशोरी के साथ शादी का झांसा देकर रामलीला मैदान के पास बरखन तिराहे पर बुला लिया। किशोरी भी बैग लेकर पहुंच गई। इसी बीच तिराहे पर किशोरी का भाई ई-रिक्शा में सवारी बैठा रहा था। उसकी नजर जैसे ही किशोरी पर पड़ी। उसने आनन-फानन में किशोरी और आरोपी को राहगीरों की मदद से पकड़ लिया। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, हिंदू संगठन के लोगों ने भी कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें