फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो मेडिकल स्टोर पर मिलीं अनियमितताएं, नोटिस

विज्ञापन
नवाबगंज फोटो 4 यासीननगर में छापामारी करती स्वास्थ विभाग की टीम
विज्ञापन
नवाबगंज। ईधजागीर गांव के मोहल्ला यासीन नगर में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारकर चल रहे दो मेडिकल स्टोरों में भारी अनियमितताएं पकड़ीं। टीम ने इनके खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए दोनों को ही नोटिस देकर दुकानें बंद करने की चेतावनी दी हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यासीन नगर में चल रहे शाह जी एलोक्रोपैथी पर छापा मारा, जहां बिना पंजीकरण के ही मेडिकल चलाया जा रहा था। इतना ही नहीं वहां बैठा युवक मरीज को इंजेक्शन भी लगाता मिला। टीम ने दुकान स्वामी मो. अल्ताफ को नोटिस थमाकर दुकान बंद करने की चेतावनी दी है। फिर टीम ने इसी मोहल्ले में बिना नाम के चल रही बन्ने शाह की दुकान पर भी छापा मारा। इस दुकान पर होमोपैथिक के साथ ही एलोपैथिक की दवाइयां भी मिलीं, जिसमें कई दवाएं एक्सपायर हो चुकी थी। दुकान पर संबंधित व्यक्ति नहीं मिला। टीम ने नोटिस थमाया है। टीम में चिकित्साधीक्षक डाॅ. अमित गंगवार के साथ स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें