फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: उचित इलाज न मिलने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। लिवर की बीमारी से ग्रस्त किसान को ओसवाल चीनी मिल से बकाया गन्ना भुगतान नहीं मिल पाया। डीएम के आदेश के बावजूद 70 फीसदी भुगतान लंबित रहा। उचित इलाज न होने से किसान की मौत हो गई। उनके बेटे ने डीएम से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गुरुगांवा गांव के रविंद्र पाल सिंह गंगवार, जो पूर्व बार अध्यक्ष रहे, लीवर की गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे। उनके इलाज के लिए ओसवाल चीनी मिल पर बकाया 29,22,144 रुपये गन्ना भुगतान की मांग की गई थी। उन्होंने जिला गन्ना अधिकारी और सहकारी गन्ना समिति को भी पत्र लिखा था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी की रिपोर्ट पर गन्ना चेयरमैन (भोजीपुरा), गन्ना सहकारी समिति की सचिव, ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक और गन्ना पर्यवेक्षक की समिति ने 70 फीसदी भुगतान के आदेश दिए थे, लेकिन भुगतान नहीं किया गया। उचित इलाज न मिलने पर चार मई को रविंद्र पाल सिंह की मौत हो गई। इससे नाराज बेटे उपेंद्र पाल सिंह ने शुक्रवार को डीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
भुगतान में देरी पर दिया स्पष्टीकरण
सहकारी गन्ना समिति भोजीपुरा के सचिव नंदलाल माथुर ने बताया कि उनको शुक्रवार को ही शिकायती पत्र मिला है। समिति ने चीनी मिल को पत्र भेजकर पीड़ित को 70 फीसदी भुगतान न करने का कारण पूछा है। चीनी मिल से स्पष्टीकरण तलब किया गया है और शिकायतकर्ता को भी इस बारे में सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें