फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: छत की जीने से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
फोटो 4 मृतक सुरजीत सिंह का फाइल फोटो
विज्ञापन
नवाबगंज। कस्बे में सोमवार की रात में घर में छत के जीने से गिरकर युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना हाफिजगंज के गरेम गांव के मूल निवासी महेश कुमार थाना क्योलड़िया में स्थित होम्योपैथिक अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात हैं। उनके कस्बे के मोहल्ला गोल्डन सिटी बिजौरिया रोड पर स्थित मकान में रंगाई-पुताई का कार्य चल रहा है। उनका छोटा बेटा 28 वर्षीय सुरजीत सिंह ब्लाॅक बिथरी चैनपुर में स्थित एक एनजीओ में काम करता था। सोमवार शाम वह क्योलड़िया से यहां सोने चला आया। सोमवार की देर रात दूसरी मंजिल से जीने से उतर रहा था। तभी पैर फिसल जाने से वह नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार रात सुरजीत का भाई पंकज यहां पहुंचा तो उसे जानकारी हुई। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि युवक का शव फर्श पर पड़ा मिला है। जीना पर रेलिंग न होने से पैर फिसल कर नीचे गिरने की जानकारी लोग बता रहे हैं। शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें