फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभाषनगर से मायके लौटी महिला तो मचा हड़कंप

विज्ञापन
सुभाष नगर में लोगों ने सीढ़ी लगाकर बंद की गली। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

मोहल्ले वालों की सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कराया क्वारंटीन

बरेली। सुभाषनगर में नोएडा से लौटे एक युवक और उसके पूरे परिवार में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद शहर में दहशत का माहौल है। मंगलवार को सुभाषनगर से एक विवाहिता पजाया में अपने मायके लौटी तो लोगों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। स्वास्थ्य विभाग ने विवाहिता को क्वारंटीन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सिंधु नगर के पास मोहल्ला पजाया से एक व्यक्ति ने सोमवार को पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को फोन पर सूचना दी कि सुभाषनगर से एक महिला अपने मायके लौटी है जिसकी ससुराल संक्रमित युवक के घर के पास ही है लिहाजा वह भी संक्रमित हो सकती है। उसके आने के बाद आसपास के लोग डरे हुए हैं। महिला के परिवार वालों से लोगों की नोकझोंक भी हुई है। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पजाया पहुंची और मोहल्ले के लोगों को महिला और उसके परिवार से दूर रहने की सलाह दी। महिला को भी घर पर क्वारंटीन करने के निर्देश दिए। इसी तरह की कई सूचनाएं सिकलापुर, बिहारीपुर और दूसरे इलाकों से भी पुलिस के पास पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें