फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं सेंटर पर सन्नाटा देख प्रभारी को चेतावनी, मक्खी मारने से नहीं पूरा होगा टारगेट

विज्ञापन
demo pic - फोटो : demo pic
विज्ञापन

कोटे की दुकान पर रेट बोर्ड न देखकर कोटेदार और डीएसओ की लगाई क्लास

बरेली। खाद्य आयुक्त ने कई गेहूं सेंटरों और कोटे की दुकानों पर छापा मारा। इस्मालपुर में गेहूं की खरीद न होने पर उन्होंने सेंटर इंचार्ज को डांट लगाते हुए कहा कि कुर्सी पर बैठकर मक्खी मारने से टारगेट पूरा नहीं होगा। उन्होंने सौ फुटा पर कोटे की दुकान के बाहर रेट लिस्ट न होने पर डीएसओ और कोटेदार दोनों को चेतावनी दी।
विज्ञापन

कमिश्नर रणवीर प्रसाद और खाद्य विभाग के अफसरों के साथ खाद्य आयुक्त मनीष चौहान ने डेलापीर मंडी पहुंचकर मार्केटिंग के गेहूं केंद्र को चेक किया। रजिस्टर चेक किया तो अब तक केवल पचास प्रतिशत ही खरीद हुई थी। उन्होंने सेंटर इंचार्ज ज्ञानचंद्र वर्मा को खरीद न बढ़ाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद वह सौ फुटा पर वीर सावरकरनगर में कोटेदार कुसुम अग्रवाल की दुकान पर पहुंचे। उसके यहां रेट लिस्ट बाहर टंगी न होने पर कोटेदार के साथ उन्होंने डीएसओ सीमा त्रिपाठी से नाराजगी जताई। कोटे की दुकान के आसपास गंदगी देख उन्होंने सफाई नायक पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद वह इस्माइलपुर में पीसीएफ के सेंटर पर पहुंचे। वहां गेहूं खरीद न देख सेंटर इंचार्ज संकल्प सिंह को चेतावनी देते हुए किसानों से डोर-टू-डोर खरीद करने के निर्देश दिए। इसके बाद केसरपुर में कोटेदार के स्टॉक को चेक करते हुए पूछा कि चना का वितरण क्यों नहीं हो रहा। कोटेदार ने प्रवासी मजदूरों के कम आने की वजह बताई।
शासन स्तर से कराएंगे राशन वितरण की गड़बड़ी की जांच : खाद्य आयुक्त
खाद्य और पूर्ति विभाग की समीक्षा करने आए खाद्य आयुक्त मनीष चौहान ने कहा कि यहां राशन वितरण में गड़बड़ी के कई मामलों की जानकारी हुई है। इससे साफ है कि कालाबाजारी पर शिकंजा नहीं कसा जा रहा है। इसे लेकर शासन स्तर से जांच कराई जाएगी। गेहूं की काफी कम खरीद को लेकर उन्होंने कहा कि मंडल के सभी जिलों की स्थिति खराब है। गेहूं का लक्ष्य बढ़ाने के लिए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे मोबाइल केंद्रों के जरिए किसानों के घर से सीधी खरीद करें। इसमें जो भी लापरवाही करेगा कि उस पर कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि हाल में क्यारा में कालाबाजारी को जा रहा 430 क्विंटल अनाज बरामद हुआ है। इससे पूर्व हजियापुर, सीबीगंज सहित कई जगहों पर राशन की हेराफेरी के मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें