बरेली। लॉकडाउन अवधि में रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) ने बरेली से कासगंज तक विद्युतीकरण का काम पूरा कर लिया है, जिसकी रिपोर्ट आरवीएनएल ने उच्चाधिकारियों को सौैंप दी है। अधिकारियों के मुताबिक, सीआरएस निरीक्षण के बाद जल्द ही इस ट्रैक पर इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनें दौड़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। यहां बता दें कि लॉकडाउन से पहले कासगंज से बमियाना तक काम पूरा कर लिया गया था। आरवीएनएल, इज्जतनगर के प्रबंधक कृष्णमोहन विश्वकर्मा के मुताबिक, बरेली-कासगंज ट्रैक पूरी तरह व्यवस्थित है। चार्जिंग के लिए करंट छोड़ा जा चुका है। संवाद