फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जब बाघ को सामने देख उड़े सैलानियों के होश, जिप्सी पर लपकने का किया प्रयास

Fri, 01 Mar 2019 07:26 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
tiger
विज्ञापन

दुधवा नेशनल पार्क की सोनारीपुर रेंज के सलूकापुर स्थित वॉटर होल के पास जंगल सफारी से बाघ का दीदार करने गए सैलानियों के उस समय होश उड़ गए जब उनके सामने अचानक बाघ आ खड़ा हुआ। जिप्सी को पास में देखकर बाघ गुस्से में आया और दहाड़े मारते हुए जिप्सी की ओर लपकने का प्रयास भी किया। हालांकि पार्क प्रशासन कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पा रहा है और इसकी जांच किए जाने की बात कह रहा है।

विज्ञापन


रेडीमेड कपड़ा व्यापारी मुकेश गुप्ता करीब चार दिन पहले अपने दोस्तों के साथ दुधवा नेशनल पार्क घूमने गए थे। इस दौरान जंगल सफारी से वह सोनारीपुर रेंज के सलूकापुर पहुंचे तो एचडी सिंह रोड स्थित वॉटर होल के पास अचानक से एक बाघ उनके सामने आ गया। बताया जाता है कि बाबा ड्राइवर जिप्सी चला रहे थे, गुलाब गाइड के रूप में मौजूद थे। बाघ ने जैसे ही जिप्सी को अपने पास आते देखा तो वह गुस्से से दहाड़े मारकर गाड़ी की ओर बढ़ने लगा। 

गाड़ी की ओर बढ़ते ही सैलानियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया जिसके बाद बाघ डरकर पास की झाड़ियों की ओर भाग गया। बाघ के जाते ही लोगों ने राहत की सांस ली। पार्क अधिकारियों का मानना है कि सैलानियों ने बाघ को छेड़ा होगा तब वह गुस्से में आकर दहाड़ा होगा। फिलहाल, वन विभाग वायरल वीडियो की पड़ताल कर रहा है। उधर इस बारे में पार्क के डिप्टी डायरेक्टर महावीर कौजलगि ने बताया कि उनको भी मामले की जानकारी हुई है जिसकी वह जांच करा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही वह पूरी तरीके से इस बारे में बता सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें