भुता। कोचिंग पढ़कर घर जाते वक्त एक गांव निवासी छात्रा से रास्ते में छेड़खानी करने के मामले में पुलिस ने शनिवार दिन में दो शोहदों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरा आरोपी मौके से भाग गया।
थाना क्षेत्र के एक ग्राम की छात्रा स्कूल पढ़ने के बाद भुता से कोचिंग पढ़कर घर लौट रही थी। तभी छात्रा से रास्ते में ग्राम गजनेरा पुलिया के पास तीन लड़कों ने छेड़खानी की। शोर मचाने पर पीछे से आ रही थाना पुलिस ने दौड़ाकर दो लड़कों को पकड़ लिया। पुलिस ने विपिन व कमल ग्राम निवासी गजनेरा के खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। दो आरोपियों को जेल भेजा गया है। संवाद