फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: ऋषिकेश-आलमनगर के बीच चलाई जाएगी विशेष कांवड़ मेला ट्रेन, रेलवे ने जारी की समय सारिणी

Sat, 25 Jul 2026 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

कांवड़ यात्रा के दौरान ऋषिकेश जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत की खबर है। रेलवे आलमनगर-योग नगरी ऋषिकेश के बीच विशेष ट्रेन का संचालन करेगा। इसकी समय सारिणी जारी कर दी गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांवड़ मेले के दौरान रेलवे आलमनगर-योग नगरी ऋषिकेश के बीच विशेष कांवड़ मेला ट्रेन का संचालन करेगा। यह ट्रेन बरेली होकर गुजरेगी। शुक्रवार को गाड़ी की समय सारिणी जारी कर दी गई। यह गाड़ी अनारक्षित श्रेणी की होगी। 

विज्ञापन


सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि इस गाड़ी का संचालन 30 जुलाई से 29 अगस्त तक किया जाएगा। 04318 योग नगरी ऋषिकेश-आलमनगर विशेष ट्रेन ऋषिकेश से शाम सात बजे चलने के बाद रायवाला, मोतीचूर, हरिद्वार, ज्वालापुर, लक्सर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, रामपुर होते हुए अगले दिन तड़के 5:15 बजे बरेली जंक्शन आएगी। यहां से शाहजहांपुर होते हुए दोपहर 12:35 बजे आलमनगर पहुंचेगी।

04318 आलमनगर-योग नगरी ऋषिकेश विशेष ट्रेन आलमनगर से दोपहर 12:05 बजे चलने के बाद दोपहर 3:50 बजे बरेली जंक्शन आएगी और रात 11 बजे ऋषिकेश पहुंचेगी।

विज्ञापन

राजधानी, अवध असम और चंडीगढ़ एक्सप्रेस का मार्ग बदला
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के तिनसुकिया मंडल के शिमलगुड़ी स्टेशन यार्ड में जलभराव के कारण रेलवे ने राजधानी एक्सप्रेस, अवध-असम एक्सप्रेस और चंडीगढ़ एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित कर दिया है।

सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि 20504 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस 24 व 25 जुलाई और 20503 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 25 व 26 जुलाई को, 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध-असम एक्सप्रेस 25 से 27 जुलाई तक, 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ 26 और 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 27 जुलाई को परिवर्तित मार्ग उत्तर लखिमपुर, रंगापरा नार्थ, गुवाहाटी, रंगिया, न्यू बंगाई गांव के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें