आंवला। स्कूल जाते समय दूसरे समुदाय के आरोपियों ने छात्रा से छेड़खानी की। विरोध करने पर उसके फोटो एडिट करके वायरल कर दिए। पिता की ओर से तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं, मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर हिंदूवादी संगठनों से जुड़े पदाधिकारी भी थाने पहुंचे।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि स्कूल जाते समय आरोपी उसकी बेटी को परेशान करते हैं। छेड़खानी करने के साथ ही अश्लील फब्तियां कसते। बेटी ने विरोध किया तो आरोपियों ने एडिट करके उसके फोटे वायरल कर दिए।
जब आरोपियों के परिजनों से शिकायत की तो वह लोग जान से मारने की धमकी देने लगे। इसके बाद से परिवार डरा हुआ है। शिकायतकर्ता ने छेड़खानी का वीडियो भी पुलिस को दिखाया। पुलिस ने आरोपी साबिह अंसारी, समीर अंसारी व मुस्तफा पर रिपोर्ट दर्ज की है। थाने पहुंचने वालों में अनुपम शंखधार, गौरव शंखधार, यथार्थ शर्मा, शिवम चौहान, प्रियम गुप्ता, अवधेश मौर्य, निर्मल हिंदू, ब्रजभान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।