फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 38 लाख रुपये हड़पने की बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। परिचित के 38 लाख रुपये हड़पने के बाद आरोपी नवाबगंज की पूर्व चेयरमैन के घर जाकर रहने लगा। वह रुपये मांगने पर धमकी दे रहा है। बारादरी थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट कराई गई है।
विज्ञापन

बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि कटरा चांद खां निवासी करामत उल्ला खां के अनुसार हफीज अहमद ने जगतपुर चौकी के पास मनतशा ज्वेलर्स नाम से दुकान खोली थी। वहां से करामत भी गहने खरीदते थे। हफीज अहमद लकी कांट्रेक्टर और सप्लायर नाम से भवन निर्माण के ठेके भी लेता था। हफीज के पास 8,60,000 रुपये जमा किए थे।
सिक्योरिटी के तौर पर हफीज ने तीन चेक दिए थे। हफीज पचास लाख रुपये मांगने लगा, असमर्थता जताने पर काफी मिन्नतें की। 27 अप्रैल 2021 को करामत ने प्लॉट खरीदने के लिए रखे 39,50,000 रुपये हफीज को दे दिए। हफीज ने पूर्व में उधार लिए 860000 और 3950000 रुपये सात महीने में लौटाने का वादा किया। गारंटी के तौर पर चेक भी दिए। करामत ने बताया कि जब नवंबर में चेक लगाए तो बाउंस हो गए। तब हफीज टालमटोल करने लगा। काफी दबाव बनाने पर अप्रैल 2022 में हफीज ने 975000 रुपये लौटा दिए। बचे हुए 3835000 रुपये जल्दी लौटाने का वादा किया।
विज्ञापन

इसके बाद हफीज आकाशपुरम स्थित मकान बेचकर नवाबगंज की पूर्व पालिकाध्यक्ष शहला ताहिर के घर रहने चला गया। सितंबर 2024 में हफीज, कनीज बानो, अमन, रानी और मनतशा वादी करामत के घर आए और रुपये मांगने पर दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है, विवेचना के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें