फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बेटे के साथ महिला की ट्रेन से कटकर मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। बेटे को गोद में लेकर ट्रेन के आगे कूदकर महिला की मौत के मामले में महिला की मां ने उसके पति व रिश्तेदारों सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के गांव तराखास निवासी भूपेंद्र की शादी फरीदपुर थाना क्षेत्र के करनपुर कला गांव के ओमप्रकाश की बेटी अंगूरी से जून 2022 में हुई थी। भूपेंद्र अपनी पत्नी अंगूरी (20) व डेढ़ वर्ष के बेटे अजय के साथ घर में रहते थे। वह फैक्टरी में मजदूरी करता है। सोमवार सुबह दोनों में झगड़ा हुआ। इसके बाद विवाहिता ने आत्मघाती कदम उठा लिया।
मृतका की मां सुशीला ने तराखास गांव निवासी दामाद भूपेंद्र, सुखदा पत्नी बाबूराम, चंदन, वेद राम, पूजा पत्नी वेदराम, राजवती पत्नी महेश पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने व मारपीट करने की धाराओं में रिपोर्ट लिखाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें