फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भतीजे पर चाचा ने बरसाईं लाठियां, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। हिस्सा बंटवारे को लेकर दो सगे भाई प्रधान के घर पंचायत कर रहे थे। सगे चाचा को यह बात नागवार गुजरी। अपने पुत्रों को लेकर पंचायत में पहुंचे और चाचा ने भतीजों पर लाठियां बरसा दीं। इसमें जाकिर, उसके पिता, मां व बहन घायल हो गए। घायल की तहरीर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

भोजीपुरा के गांव घुरसमसपुर निवासी जाकिर का सगे भाई शकील से संपत्ति बंटवारे का विवाद चल रहा था। शकील ने पुलिस चौकी धौंराटांडा पर तहरीर देकर शिकायत की थी। पुलिस ने प्रधान को जिम्मेदारी सौंप दी। दो जून को दोनों भाइयों के हिस्सा बंटवारे की प्रधान मोहम्मद साबिर अपने घर पर पंचायत कर रहे थे। जाकिर के चाचा को यह बात नागवार गुजरी। तभी जलील अहमद ने अपने चार पुत्रों की मदद से भरी पंचायत में लाठी-डंडों से हमला कर जाकिर व उसके पिता खलील अहमद को घायल कर दिया।
हमलावरों ने इसके बाद जाकिर के घर में हमला कर उसकी मां, बहन की पिटाई कर दी। जाकिर ने घटना की तहरीर भोजीपुरा पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जलील अहमद, उसके पुत्र सरदार अली, याकूब अली, सहाबजादे, शकूर अली के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। घायलों को मेडिकल उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया है। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी ने बताया कि आरोपियों की जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें