फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चकमार्ग पर कब्जा कर बनाया निजी स्कूल का भवन, जांच शुरू

Mon, 07 Jul 2025 02:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सदर तहसील क्षेत्र के अंगूरी गांव में निजी स्कूल संचालक की तरफ से चकमार्ग पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह ने एसडीएम सदर को जांच अधिकारी नामित किया है। स्कूल को सीबीएसई से संबद्धता के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र देने से पहले भूमि एवं भवन की जांच करने के लिए कहा है। साथ ही अगली कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भी तलब की है।
विज्ञापन

सुभाषनगर की अवधपुरी कॉलोनी निवासी राजेंद्र पाल सिंह ने 24 जून को आयुक्त को शिकायत देकर दावा किया था कि चकमार्ग की जमीन पर कब्जा कर विद्यालय भवन बनाया गया है। पूर्व में गहर्रा गांव की चांदनी ने अपनी जमीन गाटा-380 पर जाने के लिए चकमार्ग से कब्जा हटवाने की मांग की थी। इस पर 21 मार्च को लेखपाल महेंद्र पाल गंगवार ने मौके की जांच कर तहसील में रिपोर्ट दी थी।
इसमें उल्लेख है कि अंगूरी गांव के गाटा-383 पर चकमार्ग है। मौके की पैमाइश से पता चला कि चकमार्ग की जमीन को स्कूल संचालक ने कब्जा कर विद्यालय में मिला लिया है। एसडीएम सदर प्रमोद कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जल्द ही मौके पर जाकर जांच करेंगे। फिर मौके की स्थिति के अनुसार कार्रवाई के लिए रिपोर्ट डीएम को भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें