फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: संरक्षित पशु काटने आया शातिर तस्कर हड्डी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
क्योलड़िया। थाना पुलिस ने संरक्षित पशुओं के कटान की फिराक में घूम रहे तस्कर इकराम उर्फ हड्डी को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी, इससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसके पास से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

सीओ क्राइम गौरव सिंह ने बताया कि रविवार रात क्योलड़िया पुलिस टीम इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि थाना हाफिजगंज और क्योलड़िया सीमा पर कैलाश नदी पुल के पास कुछ तस्कर संरक्षित पशुओं का कटान करने की फिराक में हैं। एक तस्कर मौका देखने के लिए पहले ही आ चुका था, जबकि उसके अन्य साथी आने वाले थे। सूचना पर क्योलड़िया पुलिस मौके पर पहुंची और जंगल में घेराबंदी कर ली। तस्कर इकराम उर्फ हड्डी ने खुद को पुलिस से घिरा देखकर पुलिस टीम पर फायर किया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को अस्पताल भेजा गया है।
हजियापुर निवासी हड्डी पर दो जिलों में मुकदमे
गिरफ्तार तस्कर इकराम उर्फ हड्डी मोहल्ला हजियापुर का निवासी है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा, एक मोबाइल फोन और 570 रुपये मिले हैं। इकराम उर्फ हड्डी एक शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ बरेली और शाहजहांपुर जिलों में करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

बोला- मुकदमों की पैरवी को कर रहा था अपराध
पूछताछ में अभियुक्त इकराम ने बताया कि उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। उसने पैरवी के लिए वकीलों को पैसा देने के लिए अपराध करने की बात कबूली। उसने अपने साथी शरीफ उर्फ पप्पू के साथ मिलकर कैलाश नदी के किनारे को सुनसान जगह के रूप में चुना था। इकराम ने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले भी भैंस चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें