फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार को जारी हो सकता है बाजार खोलने का नया रोस्टर

विज्ञापन
कोहाड़ापीर पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

दो दिन दाएं और अगले दो दिन बाएं ओर की दुकानें खोलने की बन रही प्लानिंग

बरेली। बाजार में भीड़भाड़ रोकने के लिए प्रशासन सोमवार से दुकानें खोलने का नया रोस्टर जारी कर सकता है। डीएम का कहना है कि शहर के मुख्य बाजार का सर्वे हो गया है। व्यापारियों से वार्ता के बाद सोमवार से नया रोस्टर लागू हो सकता है।
विज्ञापन

अनलॉक-1 के बाद डीएम ने एक जून से बाजार के लिए जो नया रोस्टर लागू किया था, उसके तहत अलग-अलग कारोबार से संबंधित दुकानों के खुलने के हफ्ते में दिन निर्धारित हैं, लेकिन डीएम नितीश कुमार ने जब बाजार का निरीक्षण किया तो भीड़ को देखते हुए मौजूदा रोस्टर पर असंतोष जताया था। प्रशासन ने अब नए रोस्टर के तहत बाजारों में दो दिन एक तरफ और अगले दो दिन दूसरी ओर का बाजार खोलने की तैयारी की है। एक ओर की दुकानें बंद होने से पार्किंग की दिक्कत भी खत्म हो जाएगी। डीएम का कहना है कि नए रोस्टर पर होमवर्क पूरा कर लिया गया है।

नए रोस्टर को सोमवार से लागू करने की तैयारी है। नए रोस्टर से बाजार में भीड़ नियंत्रित रखने में आसानी होगी। - नितीश कुमार, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें