छोटे भाई में लक्षण मिलने से मोहल्ले में मचा हड़कंप
बरेली। मुंबई से आया एक युवक कोरोना की जांच कराए बगैर ही सुसराल चला गया है। पड़ोसियों की शिकायत है कि युवक के छोटे भाई में कोरोना के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। इसकी सूचना अफसरों के पास पहुंचने पर हड़कंप मचा हुआ है। कलक्ट्रेट के कंट्रोल रूम से सीएचसी और पुलिस को इसकी सूचना भेज दी गई है।
बहेड़ी के नवी बख्श के लहौनिया में एक व्यक्ति ने कंट्रोल रूम में शिकायत की है कि निजामुद्दीन नाम के एक व्यक्ति का बेटा हाल में मुंबई से आया है। पड़ोसियों ने उससे कोरोना की जांच के लिए कहा था, लेकिन वह नहीं माना और वह गुपचाप ससुराल चला गया गया है। जबकि उसके छोटे भाई में कोरोना के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। परिवार के जांच न कराने से कोरोना के डर से मोहल्ले में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों से पूरे परिवार को क्वारंटीन कराने की गुहार की है। कंट्रोल रूम स्टाफ ने इसकी सूचना बहेड़ी सीएचसी और थाना पुलिस को दे दी है।